Varanasi: मंडुवाडीह क्षेत्र स्थित बरेका गुमटी मार्केट में बीती रात चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने करीब 16 दुकानों के टीन शेड तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लगभग 12 दुकानों से हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। वहीं सुबह दुकानें खुलने पर घटना की जानकारी हुई तो व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
चोरी की इस वारदात के बाद दुकानदारों ने बरेका (Varanasi) प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि मार्केट में पहले दुकानदारों ने अपने खर्च पर चौकीदार की व्यवस्था की थी, लेकिन बरेका प्रशासन ने उसे हटवा दिया। इतना ही नहीं, गुमटी मार्केट के मुख्य गेट पर स्थित दुकानदारों के कार्यालय में भी ताला लगवा दिया गया। व्यापारियों का दावा है कि मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे भी हटा दिए गए हैं। वर्तमान में कुछ दुकानों पर ही निजी कैमरे लगे हैं।

Varanasi यह दुकान आई चपेट में
बतादें कि दुकानदारों के मुताबिक चोरी की चपेट में विकास कम्युनिकेशन, शाका सिंह स्पोर्ट्स, धीरज स्पोर्ट्स, राज केश जनरल स्टोर, बिग बॉय, शाका फैशन, शुक्ला फुटवियर और राम मराश फोटो फ्रेमिंग समेत कई दुकानें आई हैं।

यह भी पढ़े: वाराणसी: 56 साल बाद बदलेगा बरेका के रावण का स्वरूप
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा, मंडुवाडीह थानाध्यक्ष, (Varanasi) बरेका चौकी प्रभारी, आरपीएफ और बरेका इंटेलिजेंस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। दुकानदारों ने सुरक्षा व्यवस्था तत्काल मजबूत करने और चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

