• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Assembly Bypoll Result : उपचुनाव का नतीजा आज, किसे मिलेगा जनता का सपोर्ट, INDIA VS NDA, जानिए कौन है कहां..

by Kajal Seth
September 8, 2023
in उत्तर प्रदेश
0
Assembly Bypoll Result
0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Highlights

  • घोसी विधानसभा में बीजेपी बनाम सपा
  • डुमरी विधानसभा में इंडिया बनाम एनडीए
  • बागेश्वर विधानसभा में बीजेपी बनाम कांग्रेस
  • धुपगुड़ी विधानसभा (Assembly Bypoll Result) में बीजेपी बनाम इंडिया
  • पुथुपल्ली विधानसभा में कांग्रेस-यूडीएफ बनाम एलडीएफ
  • धानपुर और बोक्सानगर विधानसभा सीट

Assembly Bypoll Result : 5 सितंबर को 6 राज्यों के 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। इलेक्शन के नतीजे का सभी को इंतज़ार है और सबकी निगाहें इसपर (Assembly Bypoll Result) बनी हुई हैं। आज हो रही काउंटिंग में 6 राज्य यानि झारखंड, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट (Assembly Bypoll Result) आएंगे। काउंटिंग शुरू हो चुकी है और प्रक्रिया जारी है।

चुनाव आयोग द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच इलेक्शन के काउंटिंग की शुरुआत (Assembly Bypoll Result) कराई है। मतगणना की शुरुआत के साथ ही 200 मीटर के दायरे में धारा 144 को भी लागू कर दिया गया है। वहीं मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बल के जवानों तैनात नजर आ रहे हैं।

घोसी विधानसभा में बीजेपी बनाम सपा

Assembly Bypoll Result

यूपी की घोसी विधानसभा चुनाव के दौरान (Assembly Bypoll Result) सपा के टिकट से विजयी हुए प्रमुख ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) नेता दारा सिंह चौहान के हाल में बीजेपी में शामिल होने और पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र देने के कारण खाली हो गई थी। यहां पर बीजेपी ने दारा चौहान को ही अपना उम्मीदवार बनाया है। सपा ने सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा है। कुल 10 उम्मीदवारों के बीच यहां मुकाबला हैं। इस चुनाव में बसपा ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।

डुमरी विधानसभा में इंडिया बनाम एनडीए

Assembly Bypoll Result

झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने बेबी देवी को अपना उम्मीदवार उतारा है। बेबी देवी का सीधा मुकाबला एनडीए की उम्मीदवार यशोदा देवी से है। अप्रैल में पूर्व शिक्षा मंत्री और जेएमएम विधायक जगरनाथ महतो के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया है। जेएमएम ने महतो की पत्नी बेबी देवी को ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है। वहीं, ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी ने यशोदा देवी को एनडीए का उम्मीदवार (Assembly Bypoll Result) बनाया है।

बागेश्वर विधानसभा में बीजेपी बनाम कांग्रेस

Assembly Bypoll Result

उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का अप्रैल में निधन हो जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव (Assembly Bypoll Result) कराया गया। उपचुनाव में प्रदेश में दो राजनीतिक दलों बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। बीजेपी की और से चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने बसंत कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी और कांग्रेस के अलावा अन्य दलों ने भी अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं।

धुपगुड़ी विधानसभा (Assembly Bypoll Result) में बीजेपी बनाम इंडिया

Assembly Bypoll Result

पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी विधानसभा सीट पर इस साल की शुरुआत में बीजेपी विधायक बिशु पदा रे के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है। अहम घटक टीएमसी और कांग्रेस-सीपीएम गठजोड़, बीजेपी से उत्तर बंगाल की इस ग्रामीण सीट को छीनने के लिए एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। बीजेपी ने आतंकी हमले के शहीद जगन्नाथ राय की पत्नी तापसी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, टीएमसी ने प्रोफेसर निर्मल चंद्र रॉय को उम्मीदवार (Assembly Bypoll Result) बनाया है। जबकि सीपीएम ने पेशे से शिक्षक ईश्वर चंद्र रॉय को इस सीट से मैदान में उतारा है।

पुथुपल्ली विधानसभा में कांग्रेस-यूडीएफ बनाम एलडीएफ

Assembly Bypoll Result

18 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन के बाद केरल के कोट्टयम जिले की पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर उपचुनाव (Assembly Bypoll Result) कराए गए। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन को कांग्रेस-यूडीएफ उम्मीदवार बनाया है। वहीं वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने जैक सी. थॉमस को चुनाव मैदान में उतारा है।

Also Read : ‘मेरी मौत का मैं खुद जिम्मेदार’ बिहार के प्रॉपर्टी डीलर ने वाराणसी में विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

धानपुर और बोक्सानगर विधानसभा सीट

Assembly Bypoll Result

त्रिपुरा की बोक्सानगर विधानसभा सीट (Assembly Bypoll Result) पर माकपा विधायक समसुल हक के निधन के बाद उपचुनाव हो रहे है। वहीं वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के धानपुर के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया। बीजेपी के तफ्फजल हुसैन का अल्पसंख्यक बहुल बोक्सानगर निर्वाचन क्षेत्र में सीपीएम के मिजान हुसैन से मुकाबला हो रहा है। कम्युनिस्टों के गढ़ रहे धानपुर निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के बिंदु देबनाथ और सीपीएम के कौशिक देबनाथ के बीच सीधा मुकाबला है।

Related Posts:

  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • NDA-SBSP
    NDA-SBSP: जातीय समीकरण में फंसेगा भाजपा-सुभासपा…
  • NDA Meeting
    NDA Meeting: 'देश में स्थिरता लाने के लिए NDA का…
  • Delhi Election Result
    Delhi Election Result: दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक…
  • Dara Singh Chauhan
    Ghosi Election Analysis: बीजेपी के वोट बैंक में…
  • Loksabha Election Analysis
    Loksabha Election Analysis: 4 राज्यों में बीजेपी के…
Tags: Assembly BypollAssembly Bypoll ResultBypoll Resultelection Result
Previous Post

Gyanvapi Campus Survey: मुस्लिम पक्ष ने रोका सर्वे, प्रशासन के फूले हाथ पांव, मसाजिद कमेटी ने कहा – बिना कोर्ट के आदेश के सर्वे होने नहीं देंगे’

Next Post

कुंदरू का सेवन शरीर के लिए अत्यधिक लाभकारी होता है, आप भी जाने इसके फायदे

Next Post
कुंदरू का सेवन शरीर के लिए अत्यधिक लाभकारी होता है, आप भी जाने इसके फायदे

कुंदरू का सेवन शरीर के लिए अत्यधिक लाभकारी होता है, आप भी जाने इसके फायदे

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
  • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार
  • Varanasi Temple: केदारनाथ न जा सकें तो काशी आइए! गौरी केदारेश्वर के दर्शन से मिलता है समान पुण्य, खिचड़ी भोग की अनोखी परंपरा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव