लखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज के संस्थापक व महाप्रबंधक डॉ. एसपी सिंह के नेतृत्व में निदेशक हर्षित सिंह व नेहा सिंह व डिप्टी डायरेक्टर मीना टांगड़ी के अतिरिक्त सभी शाखाओं की प्रधानाचार्यों नीलम सिंह, मीना तिवारी, डॉ रूपाली पटेल, अनिता चौधरी, विजय सचदेवा, केके शर्मा, कहकशां अरबी, भारती गोसाईं, डॉ ऋतु सिंह और नवनीत कौर शैक्षिक भ्रमण पर 1 मई को एक सप्ताह के लिए फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी पहुंचे। जहां पर शिक्षाविदों से संवाद स्थापित किया एवं विभिन्न स्कूलों एवं उच्च शिक्षण संस्थाओं में भ्रमण कर वहां की शिक्षा, शिक्षण-पद्धति, इंफ्रास्ट्रक्चर, खेलकूद, संगीत, कला, पाठ-सहगामी क्रियाओं, व्यवसायिक शिक्षा की जानकारी ली । बच्चों की पढ़ाई में पाठ दोहराने के तरीकों से लेकर आनंद से पढ़ाई करने के तरीके कैसे सिखाए जाते हैं तथा क्लासरूम शिक्षण के अलावा और कौन-कौन से तरीके हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई बहुत बेहतर ढंग से की जा सके आदि का अध्ययन किया। फिनलैंड की शिक्षा प्रणाली इस बात का समर्थन करती है कि हर बच्चे के पास समाज को अपना योगदान देने के लिए कुछ न कुछ जरूर है। इन बिन्दुओं के आधार पर एलपीएस प्रतिनिधिमंडल ने यह भी जानकारी ली कि फिनलैंड में किस तरह के पायलट प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं कि कैसे उन विद्यार्थियों की विशेष सहायता की जाए जो कुछ क्षेत्रों में बहुत अधिक प्रतिभाशाली हैं। रविवार को यह प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली वापस लौटा।
sudha jaiswal

