• About
  • Advertise
  • EPaper
Wednesday, June 17, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मध्य प्रदेश टूरिज्म विभाग का मार्केटिंग कार्यालय का हुआ उद्घाटन

by Lucknow Tutorial Team
June 13, 2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
लखनऊ में मध्य प्रदेश टूरिज्म विभाग का मार्केटिंग कार्यालय का हुआ उद्घाटन
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश देश का हृदय है जबकि उत्तर प्रदेश राष्ट्र की आत्मा
दोनों ही प्रदेशों में पर्यटन की अपार संभावनाएं : ऊषा ठाकुर
उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की कल्चरल एवं स्प्रीचुएल समृद्धता पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण
दोनों प्रदेश मिलकर पर्यटन के क्षेत्र में काम करेंगे तो निश्चय ही इसका लाभ दोनों प्रदेशों को मिलेगा: जयवीर सिंह

लखनऊ। मध्य प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति, धर्मन्यास तथा धर्मस्व मंत्री ऊषा ठाकुर एवं उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में मध्य प्रदेश टूरिज्म विभाग के मार्केटिंग आफिस का उदघाटन किया। इस अवसर पर ऊषा ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मध्य प्रदेश टूरिज्म विभाग का आफिस खुलना एक सुखद अनुभव है। मध्य प्रदेश देश का हृदय है जबकि उत्तर प्रदेश राष्ट्र की आत्मा। दोनों ही प्रदेश सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, भौगोलिक, भाषा, वेशभूषा, खान-पान एवं रहन-सहन के दृष्टिकोण से दो सगे भाईयों जैसे हैं। दोनों ही प्रदेशों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। एक राष्ट्र श्रेष्ठ भारत के तहत पर्यटन को बढ़ावा देकर नागरिकों के मध्य प्रगाढ़ता को और अधिक बढ़ाया जा सकता है। नवाचार की दृष्टि से दोनों ही प्रदेश महत्वपूर्ण हैं।
ऊषा ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश में महाकाल, ओंकारेश्वर, दतिया शक्तिपीठ के साथ-साथ टाइगर प्रदेश, घड़ियाल प्रदेश के रूप में प्रसिद्ध है एवं यहां पर बड़ी संख्या में प्राकृतिक स्थल भी मौजूद हैं। जहां पर लोग पर्यटन की दृष्टि से आ सकते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोगों से मध्य प्रदेश आने और पर्यटन का लुफ्त उठाने आ आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि ओरछा में एक तरफ जहां राजा राम के दर्शन वहीं चित्रकूट में वनवासी राम के दर्शन किये जा सकते हैं। चित्रकूट में भगवान राम ने माता सीता एवं छोटे भाई लक्ष्मण के साथ वास किया था। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे स्थलों को दोनों प्रदेश एक सर्किट के रूप में विकसित करें तो लोगों के पर्यटन की दृष्टि से यह काफी महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। साथ ही लोग भारतीय संस्कृति एवं समृद्धता से रूबरू होंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के 243 स्कूलों का नाम भारतीय क्रान्तिकारियों के नाम पर कर दिया गया है। जिसका उद्देश्य है कि लोग इनके बलिदानों को याद कर सकें और आत्मसात कर सकें।

इस अवसर पर जयवीर सिंह ने मध्य प्रदेश के पर्यटन मंत्री एवं अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि लखनऊ की धरती पर कार्यालय खोलने से दोनों ही प्रदेशों में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही दोनों प्रदेशों में आत्मियता भी बढ़ेगी और सांस्कृतिक एवं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की कल्चरल एवं स्प्रीचुएल समृद्धता पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं। जल्द ही उत्तर प्रदेश सरकार भी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपना मार्केटिंग कार्यालय स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि यूपी में काशी है तो भोपाल में उज्जैन का महाकाल मंदिर। साथ ही बहुत सी प्राकृतिक स्थल दोनों ही प्रदेशों को समृद्ध करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपने यहां पर्यटन की दृष्टि से इको टूरिज्म पर कार्य कर रही है एवं रामायण सर्किट, बौद्ध सर्किट के विकास पर भी काम चल रहा है। इसके अलावा पुराने किलों/गढ़ियों को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक सभी क्षेत्रों में बढ़ोत्तरी की अपार सम्भावनाएं मौजूद हैं। दोनों प्रदेश मिलकर पर्यटन के क्षेत्र में काम करेंगे तो निश्चय ही इसका लाभ दोनों प्रदेशों को मिलेगा।
मध्य प्रदेश के टूरिज्म विभाग उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि लखनऊ में मध्य प्रदेश टूरिज्म मार्केटिंग कार्यालय खुलने से दोनों प्रदेश के बीच की दूरियां और कम होंगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश के वासियों का स्वागत एवं सत्कार किया जायेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को इस कार्यालय खोलने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
मध्य प्रदेश टूरिज्म विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि दोनों ही प्रदेश विविध रूपों में आपस में ऐसे जुड़े हैं कि दोनों में भेद करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि मार्केटिंग कार्यालय के माध्यम से एक-दूसरे की अच्छाइयां हम लोगों तक पहुंचायेंगे। मध्य प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। जैसे सांची स्तूप, भीम पेटिका, नेशनल पार्क, टाइगर, घड़ियाल स्टेट के रूप में पहचान इत्यादि। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बहुत से एडवेंचरस स्थल भी हैं जिसका लुत्फ उठाया जा सकता है। कार्यालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों से सम्पर्क एवं समन्वय स्थापित करना है। चित्रकूट स्थल दोनों प्रदेशों का संयोजक स्थल है। पर्यटकों को ऐतिहासिक स्थल देखने के साथ-साथ प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक स्थल भी देखने को भरपूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के माध्यम से सूचनाएं देना, लोगों की मदद करना, बुकिंग में सहायता देना इत्यादि काम किये जाएंगे। जिसका लाभ दोनों प्रदेश के लोगों को मिलेगा।
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने कहा कि दोनों ही प्रदेशों के मध्य कैसे सांझेदारी बढ़े इसके लिए हम प्रयासरत हैं। इसके लिए हम सर्किट का निर्माण कर सकते हैं जो पर्यटन के लिहाज से बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि जब भी टूरिस्ट कहीं जाते हैं तो वहां की भौगोलिका विशेषता के साथ-साथ वहां की कल्चरल भाषायी, रहन-सहन से रूबरू होते हैं और उसे आत्मसात कर वापस लौटते हैं और अपने लोगों के बीच में उसको सुनाते हैं। इस तरह से टूरिस्ट एक ब्रांड अम्बेस्डर की भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश टूरिज्म विभाग के मैनेजिंग डायरेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, उत्तर प्रदेश टूरिज्म विभाग के एमडी अवनीश पाण्डेय सहित दोनों ही प्रदेशों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENT

sudha jaiswal

Related Posts:

  • India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • कर्पूरी ठाकुर जयंती: सादगी की प्रतिमूर्ति रिक्शे से…
  • कब मिली थी दादरा एवं नगर हवेली को आजादी (Liberation…
  • PM Modi Kashi Visit: पीएम मोदी ने काशी समेत…
  • MGKVP Convocation: दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं…
  • PM मोदी काशी में करेंगे 20 घंटे प्रवास, तैयारियां…
Previous Post

प्रदेश में पीपीपी मॉडल पर बनने वाले पांच बस अड्डों के लिए एलओआई जारी: दयाशंकर सिंह

Next Post

Earthquake: दिल्ली से पाकिस्तान तक कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

Next Post
Invention

Earthquake: दिल्ली से पाकिस्तान तक कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर Varanasi में स्वच्छता अभियान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया श्रमदान
  • Varanasi की सड़कों पर ‘ब्लैक आवर’ बना मौत का समय, दो साल में 678 लोगों की गई जान
  • Ayodhya: राम मंदिर में दान व्यवस्था पर बढ़ी निगरानी, रोज हो रही चढ़ावे की गिनती, 19 जून को अयोध्या पहुंच सकते हैं सीएम योगी
  • Varanasi पहुंचे अनंत अंबानी, बाबा विश्वनाथ के सप्तऋषि आरती में हुए शामिल, काल भैरव समेत अन्य मंदिरों में भी किया दर्शन-पूजन
  • Varanasi: घर में लगातार हो रही थी मौतें, जादू-टोना के चक्कर में विशाल ने दाग दी गोलियां, राजन मर्डर केस में चार गिरफ्तार
  • Varanasi: गंज शहीदा मस्जिद को नोटिस, काशी रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत हुई कार्रवाई, 20 जून तक खाली करने के निर्देश
  • Varanasi: मेटा एआई अलर्ट से बची एक जिंदगी, चौबेपुर पुलिस की तत्परता से आत्महत्या टली
  • Varanasi: विद्यालय खुले, तिलक और पुष्प वर्षा से हुआ नौनिहालों का स्वागत, स्कूलों में लौटी रौनक
  • Varanasi: कैथी से चंदौली को जोड़ने वाला पीपा पुल बंद, श्रद्धालुओं को हो रही भारी परेशानी
  • Varanasi: काशी विश्वनाथ धाम में दान गिनती की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सप्ताह में दो दिन खुलती हैं 56 हुंडियाँ- कमिश्नर एस. राजलिंगम

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर Varanasi में स्वच्छता अभियान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया श्रमदान
  • Varanasi की सड़कों पर ‘ब्लैक आवर’ बना मौत का समय, दो साल में 678 लोगों की गई जान
  • Ayodhya: राम मंदिर में दान व्यवस्था पर बढ़ी निगरानी, रोज हो रही चढ़ावे की गिनती, 19 जून को अयोध्या पहुंच सकते हैं सीएम योगी
  • Varanasi पहुंचे अनंत अंबानी, बाबा विश्वनाथ के सप्तऋषि आरती में हुए शामिल, काल भैरव समेत अन्य मंदिरों में भी किया दर्शन-पूजन
  • Varanasi: घर में लगातार हो रही थी मौतें, जादू-टोना के चक्कर में विशाल ने दाग दी गोलियां, राजन मर्डर केस में चार गिरफ्तार
  • About
  • Advertise
  • EPaper

© 2022 Jansandesh Times

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • टीवी
    • भोजपुरी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • E-Paper
  • English News

© 2022 Jansandesh Times

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव