Varanasi Big Announcement : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को नाविक समाज भी उल्लास से मनाएगा। इस ऐतिहासिक दिन पर नाविकों ने पूरे दिन पर्यटकों, श्रद्धालुओं और आमजन को निशुल्क नौकायन कराने का फैसला लिया है। मंगलवार को दशाश्वमेध घाट पर काशी के सभी 84 घाटों के नाविकों की बैठक में इस पर मुहर लग गई।
बैठक के दौरान मां गंगा निषाद राज सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रमोद मांझी ने बताया कि 22 जनवरी के एतिहासिक दिन पर हर्षोल्लास के साथ पूरे दिन निःशुल्क नौका संचालन {Varanasi Big Announcement} किया जायेगा। लोग अस्सी से लेकर राजघाट तक नौका विहार कर सकते हैं और इतना ही नहीं लोग गंगा उस पार भी बिना कोई शुल्क दिए आ-जा सकेंगे।
Varanasi Big Announcement : नाव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा
नाविकों की हुई इस बैठक में यह भी तय हुआ कि निषाद समाज द्वारा 22 जनवरी की दोपहर 12 बजे राजघाट से अस्सी घाट तक नाव पर भव्य शोभायात्रा {Varanasi Big Announcement} निकाली जाएगी। इसमें 500 से अधिक नावें शामिल होंगी। इस शोभायात्रा में सबसे पहले भगवान राम के बाल स्वरूप के चरण को धोकर नाव में विराजित किया जायेगा। वाराणसी के तमाम घाट जैसे सिंधिया घाट, दशाश्वमेध घाट, शिवाला घाट और अस्सी होते हुए शोभायात्रा निषादराज घाट स्थित मंदिर में प्रस्थान करेगी।
नावों को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा
साथ ही साथ बताते चलें कि नाविक समाज ने 22 जनवरी को भगवान राम व निषादराज सेवा दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया। नावों को आकर्षक ढंग {Varanasi Big Announcement} से सजाया जाएगा। उस पर रामध्वज लगाए जाएंगे। शंभु मांझी ने बताया कि भगवान राम निषादराज के आराध्य देव हैं। इस दिन भगवान राम और निषादराज का सुमिरन किया जाएगा। रामबाबू साहनी ने बताया कि इस भव्य शोभायात्रा में प्रभु श्री राम, भगवान लक्ष्मण और माता सीता के बाल स्वरूप के साथ-साथ निषादराज का स्वरूप भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।
बैठक में मुख्य रूप से प्रमोद मांझी, शंभू मांझी, राकेश, अजीत, विनोद, जितेंद्र, प्रदीप साहनी आदि सभी 84 घाटों के नाविकों की मौजूदगी रही।

