Impotatnt News: अब ड्राइविंग लाइसेंस (DL) और वाहन रजिस्ट्रेशन से आधार नंबर व मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए आपको आरटीओ कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की है, जिसे आप घर बैठे ही पूरी कर सकते हैं।
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको केवल परिवहन विभाग (Impotatnt News) की आधिकारिक वेबसाइट parivahan.gov.in पर जाना होगा।
Impotatnt News: ऐसे करें ऑनलाइन प्रक्रिया
- वेबसाइट पर जाकर “Update Mobile Number via Aadhaar” विकल्प चुनें।
- अपना वाहन पंजीकरण नंबर, चेसिस नंबर और इंजन नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद पंजीकरण की तारीख और वैलिडिटी भरें।
- मांगा गया वेरिफिकेशन कोड डालें और प्रक्रिया पूरी करें।
- अब अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर लिखें।
- इसके बाद जन्मतिथि, राज्य और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
प्रक्रिया पूरी होने पर आपके वाहन रजिस्ट्रेशन या ड्राइविंग लाइसेंस से मोबाइल नंबर और आधार नंबर लिंक हो जाएगा।

