Varanasi: जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. शिवपुर के परमानंदपुर स्थित महेश नगर कॉलोनी में वायुसेना के पायलट के घर चोरों ने धावा बोल दिया और लाखों के गहने व नगद उड़ा कर ले गए. पायलट के घर को चोरों ने निशाना बनाया और ताला तोड़कर हाथ साफ़ किया. पड़ोसियों की माने तो यह घटना रात के समय हुई, जब परिवार के सभी सदस्य घर पर नहीं थे।

मिली जानकारी के अनुसार, पायलट के नाम शुभम पांडे है तथा उनके पिता भी वायु सेना से सेवानिवृत और वर्तमान में प्राइमरी स्कूल के सह अध्यापक अखिलेश पांडेय यहां रहते हैं।
Varanasi: चोरी की घटना से लोगों में डर का माहौल
सूचना मिलने पर पुलिस (Varanasi) तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू किया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है. आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। साथ ही लोगों से पूछताछ भी जारी है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना को लेकर हम सभी में डर का माहौल व्याप्त है और ये घटनाएँ सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़ा करती हैं।

ऐसे हुई जानकारी
20 दिन पहले वायु सेना से रिटायर्ड प्राइमरी स्कूल के अध्यापक अखिलेश पांडे अपनी पत्नी के साथ पुणे स्थित अपनी बेटी के घर गए हुए थे। मंगलवार को उनके बेटे पायलट शुभम पांडे ने अपने मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरा सर्च किया तो चोरी की जानकारी हुई। जिसमें सोमवार की भोर करीब 3:00 बजे एक चोर घर में प्रवेश करता और चोरी (Varanasi) करके बाहर जाते हुए दिखलाई पड़ रहा है। शुभम पांडे ने बताया कि 60 हजार नगद तथा करीब 20 लाख रुपए के सोने और चांदी के कीमती आभूषण चोरी हुए हैं।


