Varanasi: विकास क्षेत्र चिरईगांव स्थित संविलियन विद्यालय रसूलगढ़ में आज प्रार्थना स्थल पर एक प्रेरक और ज्ञानवर्धक पहल देखने को मिली। कक्षा 7 की छात्रा अंजली गुप्ता ने दैनिक समाचार पत्र ‘जनसंदेश टाइम्स’ में प्रकाशित मुख्य हेडलाइन को बच्चों के बीच पढ़कर सुनाया। जैसे ही अंजली ने समाचार का वाचन शुरू किया, पूरे प्रार्थना स्थल पर सन्नाटा छा गया और छात्र-छात्राएं ध्यानपूर्वक खबर सुनते रहे।
Varanasi: बच्चों में दिखी नई जिज्ञासा
समाचार वाचन के माध्यम से बच्चों को यह बताया गया कि देश और प्रदेश में क्या चल रहा है, किस क्षेत्र में क्या घटनाएं हो रही हैं और किसने क्या कहा। इस पहल से बच्चों में समाचार सुनने और समझने की नई लालसा उत्पन्न हुई। विद्यालय (Varanasi) परिवार का मानना है कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को न केवल पठन-पाठन से जोड़ती हैं, बल्कि उन्हें जागरूक नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित करती हैं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पीटी अभ्यास भी कराया गया, जिससे उनमें शारीरिक स्फूर्ति बनी रहे। साथ ही सामान्य ज्ञान से जुड़े रोचक तथ्य भी साझा किए गए, ताकि विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं और सामान्य जागरूकता के स्तर पर मजबूत बन सकें।
बच्चों से यूनिफार्म में आने का आग्रह
विद्यालय के प्रभारी ने बच्चों को नियमित रूप से समय पर विद्यालय आने और अनुशासन का पालन करने की सीख दी। उन्होंने विशेष रूप से सभी विद्यार्थियों को निर्धारित यूनिफॉर्म में विद्यालय आने के लिए आगाह किया।

आगामी वार्षिक परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सहायक अध्यापक मुन्ना प्रसाद ने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी, समय प्रबंधन और नियमित अध्ययन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों (Varanasi) को अभी से सजग होकर पढ़ाई में जुट जाने की सलाह दी, ताकि वे उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक (Varanasi) उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि यदि विद्यार्थियों को सही दिशा और अवसर मिले तो वे न केवल समाचार पढ़ सकते हैं, बल्कि समाज और देश की गतिविधियों को समझने में भी सक्षम बन सकते हैं।
