सोनभद्र जिले के दौरे पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) पहुंचीं। राज्यपाल का हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन चुर्क हेलीपैड पर उतरा, जहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका पुरे गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल (Anandiben Patel) का काफिला सड़क मार्ग से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा और इस दौरान उन्होंने जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।


कलेक्ट्रेट परिसर में उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल वाटिका का लोकार्पण किया। साथ ही वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर का शुभारंभ कर आमजन को सरकारी योजनाओं से जुड़ने का संदेश दिया।


Anandiben Patel ने योजनाओं की जानी प्रगति रिपोर्ट
राज्यपाल (Anandiben Patel) ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे।


प्रदर्शनी का अवलोकन, एचपीवी टीकाकरण पर जोर
समीक्षा बैठक के बाद राज्यपाल जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर पहुंचीं, जहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने नवाचारों और जनहितकारी पहलों की सराहना की।


इस दौरान उन्होंने एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम में भी भाग लिया और बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए टीकाकरण को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रमों के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) सोनभद्र से वाराणसी के लिए रवाना हो गईं।

बैठक में राज्यमंत्री संजीव सिंह गौड़, विधायक भूपेश चौबे, विधायक अनिल मौर्य, जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वागीश शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

