Varanasi: देश का पुराना शहर वाराणसी में आज एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। सीएम की मौजूदगी में 60 घाटों के स्वरूप में तीन लाख पौधे लगाया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी के पहले शहरी वन का आगाज करेंगे। इन पौधों को नगर निगम की ओर से सुजाबाद डोमरी क्षेत्र के 350 बीघा में लगाया जायेगा। साथ ही इस शहरी वन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा।

आपको बताते चलें कि इस पौधारोपण कार्यक्रम के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे। मुख्यमंत्री धारोपण कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगों को सम्मानित करेंगे।कार्यक्रम के बाद वे पुलिस लाइन होते हुए सर्किट हाउस को जायेंगे। विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता परखेंगे। देर शाम श्री काशी विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के दर्शन करेंगे।
Varanasi: देर शाम करेंगे बाबा का दर्शन
वहीं मुखमंत्री के आगमन से पहले व्यवस्था का अवलोकन करने पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी डोमरी पहुंचे। इस शहरी वन को आने वाली पीढ़ियों के लिए एक ऑक्सीजन बैंक कहा गया। कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद देर शाम को वे काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का दर्शन करेंगे।
इसके बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। दो मार्च को लखनऊ रवाना हो जाएंगे। जिला प्रशासन को मिले प्रोटोकॉल के मुताबिक मुख्यमंत्री रविवार की सुबह 11 बजे सर्किट हाउस में भाजपा की क्षेत्रीय समन्वय समिति की बैठक करेंगे।
कड़ी होगी सुरक्षा, नो टच पॉलिसी लागू
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन (Varanasi) और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस आयुक्त (Varanasi) मोहित अग्रवाल ने शनिवार को कैंप कार्यालय पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्रीफ किया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान रूट डायवर्जन प्लान का कड़ाई से पालन किया जाए।
प्रस्थान के बाद जाम की स्थिति न होने दी जाए। भीड़ नियंत्रण के लिए “नो टच पॉलिसी” का पालन किया जाए। महिला प्रबंधन केवल महिला पुलिस द्वारा किया जाए। पर्याप्त रस्सों का प्रयोग, लाउड हेलर, पीए सिस्टम की उपलब्धता व अस्थायी पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
पुलिस आयुक्त (Varanasi) ने सख्त हिदायत दी कि वीवीआईपी मार्ग पर कोई वाहन खड़ा न हो। कार्यक्रम एवं मार्ग को “नो फ्लाई जोन” घोषित कर ड्रोन आदि पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।

