टीम इंडिया ने एक बार फिर से T20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस शानदार जीत के बाद पुरे देश में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में वाराणसी में भी भारतीय टीम के जीत के बाद लोगों में जो उत्साह और उमंग नजर आया, वह देखने लायक रहा।

काशी के सड़कों पर ऐसा दृश्य नजर आया मानों शहर का हर कोना स्टेडियम में बदल गया। जैसे मैच जीतने के बाद स्टेडियम के बाहर लोगों का जश्न देखने को मिलता है, वैसे ही काशी के हर गली, चौक चौराहों पर जश्न ही जश्न मनाया जा रहा था।

T20 World Cup 2026 में इंडिया ने दिखाया दमखम
वहीं किसी ने सिनेमाघर के पर्दे पर मैच देखा, तो कहीं सड़क पर स्क्रीन लगाकर लोगों ने सामूहिक रूप से मुकाबला देखा। जीत के साथ ही वाराणसी शहर ‘इंडिया-इंडिया’ चक दे इंडिया’, और ‘जय हो’ के नारों से गूंज उठा। चारों ओर लोगों ने पटाखे छुड़ाते हुए एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।

गोदौलिया चौराहे पर सड़क पर ही बड़ी स्क्रीन लगाकर लोग मैच देख रहे थे, वह पूरी तैयारी के साथ वहां मौजूद रहें और जैसे ही भारतीय टीम ने जीत (T20 World Cup 2026) का खिताब अपने नाम किया। तालियों और नारों से इलाका गूंज उठा। वहीं वाराणसी के लंका क्षेत्र में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। BHU के गेट के सामने जमकर आतिशबाजी हुई और लोगों ने तिरंगा लहराया। भारत की जीत तय होते ही किसी ने बाइक पर सवार होकर तिरंगा लहराया तो किसी ने अपने घर के बरामदे से तिरंगा लहराया और पटाखे छोड़ते हुए जश्न मनाया। इसके अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जश्न चलता रहा।

हालांकि जश्न का यह सिलसिला सिर्फ यहाँ नहीं रुका। देर रात तक लोगों ने जश्न तो मनाया ही उसके बाद शहर की सुबह भी जश्न और उत्साह के साथ हुई। वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में विश्व कप t20 में भारत की प्रचंड जीत के बाद जश्न मनाया गया। एक दूसरे को जलेबी खिलाकर सभी ने बधाइयाँ दी।

भारत की शानदार, धुँआदार और लगातार जीत के बाद रात में जो माहौल दिख रहा। उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है की ये जीत सिर्फ एक टीम की नहीं बल्कि पुरे भारत की जीत है। कहीं ढोल नगाड़े तो कहीं डीजे की घुन पर लोग थिरकते दिखे। टीम इंडिया के जीत के जश्न के रंग में रंगी काशी में देशभक्ति का अलग ही दृश्य देखने को मिला।

लगातार तीसरी बार हासिल की जीत
गौरतलब है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) के फाइनल मुकाबले में भारत, न्यूजीलैंड को मात देकर चैंपियन बन गया है। इसके साथ ही भारत टी-20 वर्ल्ड कप को तीसरी बार जीतने वाला पहला देश भी बन गया है।

भारत ने 2007 और 2024 के बाद अब 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 256 रन का लक्ष्य रखा था। लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत न्यूजीलैंड को 96 रन से मात देकर टी-20 वर्ल्ड कप को लगातार तीसरी बार जीतने वाली टीम भी बना।

