PM Modi: बंगाल विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के प्रचार समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री 27 अप्रैल की देर शाम दो दिवसीय दौरे पर आयेंगे। वहीं अगले दिन पीएम (PM Modi) 3000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जिसके बाद वे सभा का संबोधित कर देश को संदेश भी दे सकते हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर काशी में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी गयी हैं।
इसी बीच पीएमओ की टीम आनलाइन मीटिंग कर काशी के समग्र विकास की स्थिति का जायजा भी लिया। जनपद के आला अफसरों के संग मीटिंग शुक्रवार व शनिवार को संचालित होते रहेगी। टीम की सोशल सेक्टर पर विशेष नजर है। प्रधानमंत्री (PM Modi) अपनी काशी में कई परियोजनाएं जनता के हवाले कर सकते हैं। चर्चा यह भी है कि प्रधानमंत्री लोकार्पण-शिलान्यास के बाद सभा कर देश को सन्देश देंगे जिसमें बंगाल भी शामिल रहेगा।
PM Modi: 127 परियोजनाओं पर चल रहा काम
वाराणसी (PM Modi) में करीब 127 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। जिसमें से कई परियोजनाएं कई जमीन पर आकार ले चुकी हैं। जिसमें कज्जाकपुरा आरओबी का औपचारिक लोकार्पण भी शामिल होगा। इसके अलावा कादीपुर में रेल ओवर ब्रिज, चंद्रावती में विकास कार्य, यूपी कालेज में एस्ट्रो टर्फ, भगवानपुर में 55 एमएलडी का एसटीपी, काली मंदिर पांडेयपुर से आजमगढ़ संपर्क मार्ग चौड़ीकरण, बीएचयू में सीसीयू, रामनगर में वृद्धा आश्रम आदि तैयार है।
इसी प्रकार शिलान्यास (PM Modi) में सर्वाधिक महत्वपूर्ण 97 करोड़ से नगर निगम का बहुप्रतिक्षित भवन, लोहता में 274।31 करोड़ रुपये की लागत से 60 एमएलडी के एसटीपी, 18 वार्डों में 259 करोड़ से सीवर व पेयजल परियोजना, 1800 करोड़ का राजघाट पुल और रेलवे लाइन, कबीरचौरा में मल्टीस्पेशियलिटी हास्पिटल आदि शामिल हो सकते हैं।

