Bhadohi: जिले में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय उपभोक्ता सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों (Bhadohi) ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था को जनविरोधी बताते हुए इसे तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने भदोही के विद्युत विभाग अधिशासी अभियंता के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वसीम अंसारी ने किया।
Bhadohi: आम जनता पर आर्थिक बोझ
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर एवं भदोही (Bhadohi) प्रभारी दयाशंकर पांडेय मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था आम जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है और इसमें कई तकनीकी खामियां भी हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के कारण उपभोक्ताओं को अनियमित बिलिंग, तकनीकी दिक्कतों और असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही यह भी कहा गया कि सरकार द्वारा इस योजना पर लगाई गई अस्थायी रोक जनता (Bhadohi) के दबाव का परिणाम है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है।
क्या हैं प्रमुख मांगें:
- स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना को प्रदेशभर में पूर्णतः समाप्त किया जाए
- लगाए गए स्मार्ट मीटरों को हटाकर पारंपरिक मीटर बहाल किए जाएं
- गठित समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए
- जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए
- नई व्यवस्था लागू करने से पहले उपभोक्ताओं की सहमति ली जाए
- बिजली व्यवस्था को पारदर्शी, सस्ती और जनहितकारी बनाया जाए
दयाशंकर पांडेय और वसीम अंसारी ने संयुक्त रूप से कहा कि यह योजना पूरी तरह जनविरोधी है और इसे जनता पर जबरन थोपा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया तो कांग्रेस व्यापक जनआंदोलन करेगी।

