Mau जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना गांव में रविवार सुबह 17 वर्षीय छात्र का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान विपुल यादव पुत्र भूपेंद्र यादव के रूप में हुई है। वह इंटरमीडिएट का छात्र था। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, सुबह गांव (Mau) के कुछ लोग रोज की तरह खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान एक खेत में युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। पहले लोगों को लगा कि कोई बेहोश पड़ा है, लेकिन पास जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार (Mau) में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता विदेश में नौकरी करते हैं। परिवार के लोग घटना से सदमे में हैं।

Mau: सभी बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
घटनास्थल (Mau) पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में युवक के सिर के पीछे चोट के निशान मिले हैं। आशंका है कि किसी भारी वस्तु से वार कर उसकी हत्या की गई है।

शव पिंटू यादव के खेत में मिला है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने आसपास से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस (Mau) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस (Mau) का कहना है कि परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही जल्द ही घटना का खुलासा करने के लिए टीमों को लगाया गया है। गांव में घटना के बाद तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

