Varanasi: शहर में शुक्रवार को आए तेज आंधी-तूफान के दौरान कबीरचौरा स्थित मण्डलीय अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगा एक विशाल और वर्षों पुराना पीपल का पेड़ अचानक तेज धमाके के साथ धराशायी हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते भारी भीड़ एकत्र हो गई। पेड़ गिरने से अस्पताल के मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवा के दबाव के कारण पीपल का विशाल पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर सड़क (Varanasi) पर गिर पड़ा। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक ट्रॉली इसकी चपेट में आ गई, जिससे ट्रॉली चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान विजय केशरी, निवासी प्रह्लाद घाट, वाराणसी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल घायल ट्रॉली चालक को उपचार के लिए कबीरचौरा मण्डलीय अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों (Varanasi) की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया और प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई।
Varanasi: नगर निगम और प्रशासन ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलने पर नगर निगम और पुलिस विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। नगर निगम कर्मियों (Varanasi) ने पेड़ की कटाई और उसे सड़क से हटाने का कार्य शुरू किया, जबकि पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरवाया। काफी मशक्कत के बाद सड़क को खाली कराया जा सका और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो पाया।
घटना के दौरान अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा रही। पेड़ गिरने की तेज आवाज से लोग घबरा गए और कुछ समय तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। राहत एवं बचाव कार्य पूरा होने और यातायात सुचारु होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर के विभिन्न हिस्सों में कई पुराने और जर्जर पेड़ मौजूद हैं, जिनकी समय-समय पर जांच और आवश्यक छंटाई की जानी चाहिए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल घायल ट्रॉली चालक (Varanasi) का उपचार जारी है और उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।




