Chandauli के बलुआ थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने 11 गोवंश से लदी एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। पुलिस की घेराबंदी से बचने के प्रयास में दो तस्करों ने सैदपुर गंगा पुल से छलांग लगा दी, जबकि तीसरे आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को अस्पताल भेजा गया, जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह के निर्देशन में मारुफपुर चौकी प्रभारी अमित सिंह पुलिस टीम के साथ तीरगांवा-सैदपुर मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान (Chandauli) चला रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। जांच के दौरान वाहन में 11 गोवंश लदे मिले।
पुलिस से बचने के लिए गंगा पुल से लगाई छलांग
पुलिस (Chandauli) के अनुसार, घेराबंदी होते ही वाहन में सवार तस्करों ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान दो आरोपी सैदपुर गंगा पुल से नीचे कूद गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 24 वर्षीय काजू कुमार की मौत हो गई। वहीं 26 वर्षीय शिवांशु कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है। पुलिस (Chandauli) ने तीसरे आरोपी 23 वर्षीय शक्ति कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी आजमगढ़ जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं।
Chandauli: 11 गोवंश सुरक्षित बरामद
पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर उसमें लदे सभी 11 गोवंश को सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस गोवंश तस्करी समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी है।
दो कारों की टक्कर में पांच गंभीर घायल, हरहुआ रिंग रोड चौराहे पर भीषण सड़क हादसा
बलुआ (Chandauli) थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से गोवंश तस्करी की एक बड़ी कोशिश नाकाम हुई है। मामले की गहन जांच की जा रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।
