UP: के अमरोहा जिले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। जब दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर किनारे खड़े कैंटर को एक कार ने भीषण टक्कर मार दी। इस टक्कर के दौरान कार में बैठे श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के 4 छात्रों की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची (UP)पुलिस ने मामले की जाँच की और पता लगाया की कार की रफ्तार 100 से ज्यादा रही होगी। हांलाकि अंदाजा ये भी लगाया जा रहा है कि अचानक से हाईवे किनारे कैंटर को देखर छात्र घबरा गये होंगे और उसी वक्त कार अनियंत्रित हो गयी होगी।
20मी दूर तक घसीट कर सर्विसरोड पहुंची
आपको बता दें कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतनी तेज हुआ था कि मानो कोई बम ब्लास्ट हुआ हो। साथ ही टक्कर इतना भीषण था कि कार दिल्ली-मुरादाबाद लेन से 20 मीटर दूर घसीट कर(UP) सर्विस रोड पर पहुंची गयी थी।कार को चलाने वाला भी छात्र था, हादसे में चार डॉक्टरों की मौत के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन में सन सनी फैल गयी है। सभी छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके थे।
UP: कैंटर के चालक फरार
आपको बता दें कि ये हादसा अत्रासी जाने वाली सर्विस रोड पर हुआ। रात के 9 बजे गद्दों से भरी कैंटर कड़ी थी। तभी गजरौला की तरफ से एक स्विफ्ट कार इस कैंटर में टक्कर मर दी। हांलाकि हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस भयानक हादसे के बाद वहां लोगों की भीढ़ जमा हो गयी।
कार बुरी तरह कैंटर में फस गयी थी। (UP)पुलिस ने ट्रेक्टर की मदद से उसके बहर निकलवाया और उसमे फंसे छात्रों को भी निकला गया। हांलाकि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कैंटर का चालक फरार हो गया है।
कुलाधिपति हुए भावुक
इस हादसे की खबर से यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति राजीव त्यागी भी भावुक हो गए। उन्होंने तत्काल ही यूनिवर्सिटी स्टाफ से छात्रों का ब्योरा मंगाया और मृतकों की पहचान करायी। इस दौरान एक छात्र की पहचान आयुष शर्मा निवासी द्वारका दिल्ली सेक्टर 16, दूसरे छात्र सप्तऋषि दास निवासी वार्ड 12 रामनगर अर्थला त्रिपुरा के रूप में हुई है, वहीँ तीसरे छात्र की पहचान अर्णव चक्रवर्ती और चौथा श्रेष्ठ पंचोली बताया गया है।
दअरसल छात्र एमबीबीएस की पढाई पूरी करने के बाद अभी, इंटर्नशिप कर रहे थे। एसपी अमित कुमार (UP)ने बताया कि मरने वाले चारों छात्रों की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

