इस वक़्त SIR को लेकर समें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया हैं जिसमे उन्होंने यह निर्देश दिया हैं कि SIR को लेकर कोई भी लापरवाही नही होनी चाहिएअपने आदेश में उन्होंने भाजपा के सभी सांसदों, विधायकों, एमएलसी, जिलाध्यक्षों, नगर निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के प्रमुखों को साफ शब्दों में निर्देश दिया है कि वे शादी-बारात सहित हर निजी और सामाजिक काम अगले 7-8 दिन के लिए पूरी तरह स्थगित कर दें और सिर्फ SIR के अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिया निर्देश
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने यह बात अपने सरकारी आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर दी। प्रदेश के सभी भाजपा पदाधिकारियों से बात-चीत करते हुए योगी ने कड़ा संदेश दिया हैं जिसमें उन्होंने कहा कि, “अब कोई बहाना नहीं चलेगा। एक भी रोहिंग्या या बांग्लादेशी घुसपैठिए का नाम उत्तर प्रदेश की SIR मतदाता सूची में नहीं रहना चाहिए। क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। वहीं अगले 7-8 दिन तक आप सब हर दूसरा काम छोड़ दें और SIR अभियान को धरातल पर उतारें।”
डिप्टी सीएम को भी सौंपी जिम्मेदारी
इस दौरान सीएम ने दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक को भी उनके प्रभार वाले 25-25 जिलों की विशेष जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने यह निर्देश दिया हैं कि जिलों में घुसपैठियों की पहचान और मतदाता सूची से नाम कटवाने की SIR प्रक्रिया पर दोनों डिप्टी सीएम खुद नजर रखेंगे।
साथ ही यह भी कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता, हर पदाधिकारी अब पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर घर-घर, झुग्गी-झोपड़ी और संदिग्ध स्थानों पर जाकर दस्तावेजों की जांच करे। जो लोग वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाएँ, उनकी सूची तुरंत प्रशासन को सौंपे।

